ख़बर नहीं उसे कि हम कहाँ हैं,
ख़बर नहीं हमें भी कि वो कहाँ है।
क्यों ख़बर नहीं है दोनों को,
कि एक-दूजे के दिल में
आख़िर कौन कहाँ है?
ख़बर की तलाश में निकले थे हम,
मगर ख़बर ही नहीं
कि ख़बर कहाँ है।
किसे पता किसकी ख़बर किसको है,
पर दोनों को अपने सफ़र की ख़बर है।