कुछ सवाल है मेरी जिंदगी को लेकर
जिन्होंने कर रखा मेरे मन को दिन रात बेचैन है
मैंने जितना सोचा था उतना सुंदर तो नहीं यह जीवन
यह तो बस सवालों जवाबो सही गलत और पाप पुण्य के कर्मों के बीच उलझा एक माया जाल है
मेरा मन इन सब के बारे में सोच कर दिन रात बहुत परेशान है
अगर सोच कर देखती हूं तो लगता है
यह जीवन नई चुनौतियों परिस्थितियों और समस्याओं का एक भंडार है
और सबसे अजीब बात तो यह है कि
मेरी अपनी ही समस्याओं का कोई हल नहीं मेरे पास है #हिंदी #कविता#जिंदगी के अनसुलझे सवाल