Hindi Quote in Poem by Chandni

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जनाब, हमने ऐतबार किया तुमसे,
दिल खोलकर इज़हार किया तुमसे।

तुम्हारी हर ख़ूबी को
बारीकी से समझा हमने,
मगर अफ़सोस…
तुम हमें समझ न पाए।

कितने लम्हों से
तुम समझाना चाह रहे थे हमें,
कि कहीं किसी को
दुःख न हो मेरे जाने से।

हम समझकर भी
नासमझ बने रहे,
शायद सच सामने था,
फिर भी उसे समझ न सके।

तुम्हारी ख़ामोशी को भी
हमने बहुत कुछ कहता समझा,
मगर तुम्हारे जाने की बात को
दिल कभी समझ ही न पाया।

Hindi Poem by Chandni : 112037714
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now