एक तरफा मोहब्बत...
एकतरफा मोहब्बत का सारा खेल बेकार हो गया,
पता उस दिन चला जिस दिन उनसे इज़हार हो गया,
मुझे नहीं पता आग एक तरफ लगी है या दोनों तरफ,
पर उनके इंकार से मेरा दिल तार-तार हो गया,
उनके दिल में भी होगा कुछ तभी मैं बेकरार हो गया,
शायद अब भी उनसे कुछ उम्मीद मुझे है बाकी,
और दिल में अभी भी उनके प्रति प्यार रह गया,
महसूस किया है उनको, अभी भी दीदार रह गया,
पर ये सब दोबारा न हो यही मैं चाहता हूँ,
क्योंकि दिल उनके इंकार से बहुत शर्मसार हो गया,
एक तो बहुत सी ज़िम्मेदारियाँ हैं और दिल बीमार हो गया।