सुबह उठते ही ज्ञान बाँटने लगे,
व्हाट्सऐप पर उपदेश छाँटने लगे।
किताब को तकिए के नीचे सुलाया,
गूगल बाबा को गुरु बनाया।
पढ़ा एक पन्ना, बने विद्वान भारी,
कहें व्यंग्य में बात बड़ी प्यारी,
पर सच ये है दुनिया की रीत पुरानी,
कोई फॉलो नहीं करता, बस हँस देता है ज्ञानी? 😁
**--- by rakshita