कभी किसी से पूछ कर देखा है कि जीवन क्या है इतने अलग-अलग तरह के जवाब मिलेंगे ना की दिमाग ही समझ नहीं पाएगा की इतने सरल से सवाल का जवाब इतना अलग-अलग कैसे हो सकता है किसी के लिए जीवन सफल होने का नाम है किसी को बस जीवन में अपनों का साथ चाहिए किसी को अपने सपने पूरे करने हैं किसी को पैसे कमाने हैं किसी के लिए जीवन बस परमार्थ का नाम है किसी का जीवन ही उसके लिए एक उलझन है कोई दुनिया का सबसे बड़ा आदमी बनना चाहता है हर किसी का जीवन किसी न किसी सपने मकसद या उद्देश्य से जुड़ा होता है और जब कोई ऐसा हादसा हो जाए जब आपको लगे की यह तो हमने कभी सोचा ही नहीं था अब यहां से आगे कैसे बढ़ा जाए तब वही असली परीक्षा की घड़ी होती है मेरे हिसाब से जीवन में मस्ती मजाक रिश्ते और अपने भी महत्वपूर्ण है लेकिन ऐसे जीवन का कोई मतलब नहीं जहां कोई सपना ही ना हो कोई उद्देश्य ना हो और आप बस बिना किसी मतलब के जीते जा रहे हैं ऐसे में खुद को संभालना और हर दिन के लिए खुद को तैयार करना बहुत मुश्किल होता है यह बात वही समझ सकता है जो खुद कभी किसी ऐसी स्थिति से गुजरा हो अचानक कोई ऐसी घटना हो गई जिसे आपके जीवन पूरी की दिशा बदल जाती हैंसारी उम्मीदें सारे सपने एक तरफ रह गए हैं यकीन मानिए ऐसा इंसान हर पल खुद से लड़ रहा होता है इसीलिए आप जो जीवन जी रहे हैं जो चीज आपको मुश्किल लग रही है ऐसा भी हो सकता है कि कोई हो जो आप जैसा जीवन जीने का सपना देखा हो तो आगे बढने की कोशिश कीजिए जीवन में लेकिन जो मिला है उसके लिए भगवान को धन्यवाद भी कीजिए क्योंकि कुछ चीज पीछे छूट जाती
हैं और कभी वापस नहीं आती है