Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता आया शुभ दिन आया
कवयित्री डॉ वंदना शर्मा

आया शुभ दिन आया
गणेश चतुर्थी का दिन आया
बड़े प्यार से इस दिन
अपने घर बुलाते हैं बप्पा को
ढोल नगाड़े बजा होकर मगन
चहुं दिशा गूंजे नाचे गगन

फिर क्यूं करते हो विदा घर से
रहने दो घर में ही, सेवा करो दिल से

विघ्न हर्ता हरेंगे सारे क्लेश
पहले दिल से दो सम्मान उन्हें
मत करो विसर्जन
मत बनो भीड़ का हिस्सा

जहां गणपति रहते हैं
बिगड़े काम भी बन जाते हैं
सबके कष्ट वे हर लेते
रिद्धि सिद्धि सबको देते
भर देते धन धान्य से
सबके घर-भंडार

प्रथम पूज्यते गणेश
रहते जिस घर द्वार
धन धान्य की कमी न हो
सुखी रहे वो परिवार
डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112036298
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now