Hindi Quote in Blog by Hemant Parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उसकी "typing..." पर, खुशी से काँपती मेरी उँगलियाँ.. इश्क़ है..❤️

उसकी "New profile pic" को.. मिनटों तक.. एकटक झाँकती पलकों की पंखुड़ियाँ.. इश्क़ है..

गुफ्तगू करने की.. अनगिनत ख्वाहिशों के बीच..
"online" होकर भी चीखती खामोशियाँ.. इश्क़ है..

जरा सी आहट पे.. फोन पकड़ कर बैठ जाना..
वो "notification" की टनटनाती घंटियाँ.. इश्क़ है..

कैसी हो? पूछने पर.. "i am fine" बताना
लिख कर मिटाना.. मिटा कर छिपाना,
वो "draft" में बेबस पड़ी अनकही अर्जियाँ .. इश्क़ है..

अनंत तक चलने वाली "conver" में..
"Hmm" और "K" की तल्खियाँ.. इश्क़ है..

मशरुफ़ियत.. कितनी भी भारी पड़े कैफ़ियत पूछने पर..
बस इक बार.. "Last seen" देखने वाली बेचैनियाँ.. इश्क़ है..

हर सुबह की "gm" और देर रात की "gn " इश्क़ है

बस बेइंतहा इश्क़ है ❤️❤️

Hindi Blog by Hemant Parmar : 112035989
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now