मोहब्बत मांगी नहीं जाती, ये अपने आप होती है।
मगर मिलती उन्हीं को है, जिनकी नीयत साफ होती है।
नसीब वाले हैं वो, जिन्हें यह सौगात मिलती है,
सच्ची चाहत से ही तो, दिल की बात मिलती है।
दिलों के खेल में कभी, चालाकी नहीं चलती,
यहाँ तो बस पाकीज़ा रूहों को, कायनात मिलती है।