जिंदगी की कुछ घटनाएं ऐसी होती है , जिसकी पीड़ा का दर्द न तो इन्सान किसी को बता सकता है और न ही दिखा सकता है ,पर कभी कभी वो दर्द अचानक एक तूफान की तरह आकर सब समेट ले जाता है , बस उस दर्द की एक ही दवा होती है जो होना था वो हो गया आगे बढ़ो आगे सब अच्छा होगा यह उस समय तो इन्सान को सांत कर देता पर उस दर्द की पीड़ा को खत्म कभी नहीं कर पाता है। उस इन्सान की कमी और अहसास हमेशा एक याद बनकर उस इन्सान के दिल में बैठ जाता है। क्या है , जिंदगी खाली हाथ आते हैं ,खाली हाथ चले जाते हैं बचती है तो सिर्फ उनकी यादें, इस लिए जितना हो सके अपनों के साथ एक रोटी कम खाकर भी उनके साथ रहकर जिंदगी जीनी चाहिए 🙏🙏🙏🙏🙏