ज़िंदगी कोई लिखी हुई कहानी नहीं है कि जो पन्ने पलट दिए गए, उन्हें बदला न जा सके। अगर आज हालात तुम्हारे हक़ में नहीं हैं, तो कल की सुबह को अपने नाम करने की ताक़त भी तुम्हारे ही हाथों में है। शेर जब दो कदम पीछे हटता है, तो पीछे हटना उसकी हार नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी छलांग की तैयारी होती है। अपनी रफ़्तार इतनी तेज़ कर दो कि अफ़वाहें और शक करने वाले पीछे छूट जाएं, और सिर्फ़ तुम्हारी कामयाबी की गूँज सुनाई दे।