प्यारे पाठकों और दोस्तों,
पिछले दो-तीन महीनों से आप लोगों को कहानी का कोई नया अपडेट नहीं मिल पाया, जिसके लिए मैं दिल से माफी चाहता हूँ।
सच कहूँ तो, इस दौरान मैं मानसिक रूप से काफी डिस्टर्ब चल रहा था और ज़िंदगी में ब्रेकअप जैसे दर्दनाक दौर से गुजर रहा था। इन हालातों ने अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था, और एक लेखक के लिए उस मानसिक तनाव में पेन उठाना नामुमकिन सा हो गया था।
लेकिन कहते हैं ना कि दर्द ही इंसान को और मजबूत बनाता है। मैं उस गहरे सन्नाटे से बाहर निकल आया हूँ और अब पूरी शिद्दत के साथ वापस लौट रहा हूँ।
आप लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है—आगे के चैप्टर्स के शेड्यूल्स तय हो चुके हैं!
चैप्टर 37 और 38 पूरी तरह शेड्यूल हो चुके हैं।
चैप्टर 38 ठीक 28 तारीख को रिलीज होने वाला है!
इसके बाद अब आपको बिना किसी रुकावट के लगातार नए चैप्टर्स मिलते रहेंगे। आपके इस लंबे इंतजार और बेइंतहा प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। बस ऐसे ही साथ बनाए रखिए!
— आपका अपना अयान (इरफ़ान)