अधूरे है शब्द मेरे
अधूरे ही ख्याल है।
हर शख्स पूछता है मुझसे
आखिर तेरे कितने सवाल है।
नहीं मिलता चैन मुझे
देश का ये हाल देखकर
नहीं होता दिल खुश मेरा
ये अमृत काल देखकर
हर तरफ बरबादी है हर ओर अंधेरा है।
अब कैसे मैं कहूं ,ये भारत देश मेरा है।
जहां औरत का सम्मान नहीं
वहां मूर्तियों की पूजा होती है।
बंद कमरे में बैठी हर औरत
आज रोती है।