तुम्हारे जाने के बाद हा मैने इश्क किया!
इन फूलों से, इन पौधों से
चलती फिरती हवाओं से
जो बोल नहीं पाए उन बेजुबानों से
अकेले में बैठे खुद से
हा किया मैने इश्क तुम्हारे बाद भी
प्रकृति के प्रत्येक खूबसूरत नज़ारो से
अगर किसी से इश्क नहीं कर पाई
तो केवल प्राणी से!!
लक्ष्मी