कसूर ही क्या था मेरा
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे अपमान की सीढ़ियों पर बैठा दिया गया।
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे अपमान का घूँट पिला दिया गया।
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे दंडित कर दिया गया।
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे बेघर कर दिया गया।
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे दरकिनार कर दिया गया।
कसूर ही क्या था मेरा,
जो मुझे भुला दिया गया।