Hindi Quote in Poem by gorangi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शीर्षक: गूंज रहा है नाम हमारा

लहराता है शान से, अंबर में ये आज,भारत मां के सिर पर है, आजादी का ताज।मिट्टी की खुशबू कहे, वीरों की कुर्बानी,रग-रग में बहता यहाँ, देशभक्ति का पानी।ना झुकने दिया है सर कभी, ना झुकने देंगे हम,रखकर दिल में हौसला, आगे बढ़ेंगे कदम।चाँद-सितारे छू रहा, आज हमारा देश,अनेकता में एकता, इसका पावन भेष।गूंज रहा है विश्व में, जय भारत का नारा,प्राणों से भी प्यारा है, हिंदुस्तान हमारा।जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳

Hindi Poem by gorangi : 112033386
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now