कई बार जिंदगी में दुख सहते सहतेआपकी जुबान कड़वी हो जाती है जब आप अपने ही सपनों को टूटते हुए देखते हैं जब आप खुद हर खुशी के लिए तरसते हैं भले ही वह छोटी-छोटी खुशियां हो लेकिन लोगों को आपकी कड़वी जुबान दिखती है यह नहीं कि आपका मन में क्या चल रहा है या आपके ऊपर क्या बीत रही है लोगों के कई सारे सपने होते हैं लेकिन बहुत लोगों के लिए आम जिंदगी जीना भी एक सपना होता है यह मजाक नहीं है कई लोगों के मन में यह इच्छा होती है कि काश वो आम जिंदगी जी पाते