सब कहते हैं ना कि आज की दुनिया में झूठ बहुत है सच्चाई ढूंढना मुश्किल है लेकिन सच यह है कि अगर कोई इंसान आकर आपसे आपके ही बारे में चार बातें कह दें जो उसके नजर में सच होगी तो आप खुद उसे इंसान से नाराज हो जाएंगे सच्चाई यह है कि हम खुद ही अपने आप को परफेक्ट मान लेते हैं और जब कोई आकर हमें हमारी कमियोके बारे में बताता है तो हमें लगता है यह इंसान पता नहीं कैसा है क्योंकि हम सच सुनना तो चाहते हैं लेकिन अपने बारे में नहीं दूसरों के बारे में