हर किसी को ज़िंदगी में छत नही मिलती। कुछ लोगों को शुरुआत से ही खुद को बचाना पड़ता है... बारिश से भी, लोगों से भी और कभी-कभी अपने ही डर से भी।
पर शायद वही लोग आसमान को थोड़ा अलग तरह से देखते हैं। उनके लिए आसमान सिर्फ़ ऊपर नहीं होता, वो एक संभावना होता है... कि अभी जगह कम है पर दुनिया खत्म नहीं हुई।
कभी-कभी जो चीज़ हमें नहीं मिलती, वही हमें थोड़े बड़े सपने देखना सिखा देती है।