Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चौपाई - मौन साध कर बैठे रहना

मौन साध कर बैठे रहना।
मान रहे क्या जीवन गहना।
अन्याय देख जो चुप रहते ।
समझो कितना कुछ वो सहते।।

कायरता की बातें करना।
बिन हिम्मत के केवल डरना।।
बोलें सच जब वक्त पुकारे।
वही मनुज कहलाएं प्यारे।।

नीर पेट का नहीं डुलाना।
आग लगे तब दीप बुझाना।।
जागो अरु आवाज उठाओ।
विजय पताका तुम लहराओ।।

धर्म सत्य की गाथा गाओ।
मौन छोड़ अब आगे आओ।।
जीवन में कुछ नाम कमाओ।
सतपथ पर नित चलते जाओ।।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112031114
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now