Hindi Quote in Thought by ArUu

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

फिर वो कहते है कि सीधे रस्ते चलोगे तो सब साथ देंगे
काफी सोचा
ये सीधा रास्ता क्या होता है?
सीधी सड़क, सीधी गली या सीधा कोई गलियारा
या फिर सीधा श्मशान का रास्ता
फिर समझ आया सीधा रास्ता मतलब उनके बनाए नियम कायदे
नियम कायदे मतलब क्या?
नियम कायदे मतलब आपकी एक एक सांस पर किसी और का आधिपत्य।
पर मैंने देखा है
जो लोग सच में सीधे रास्ते पर चल रहे है
उनका साथ देने वाला भी कोई नहीं है।
हां साथ देते है सब पर सीधे रास्ते चलने वाले का नहीं
उन लोगों के जो भले ही कितने गलत राह पर चल रहे हो बस उनके पास सत्ता , पद और पैसा हो।
हाथ जोड़े वो उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते है जिनसे उनका स्वार्थ सिद्ध हो रहा हो।

Hindi Thought by ArUu : 112029548
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now