“अतीत एक भ्रम”
अतीत को अतीत ही रहने दो
बीते हुए पलों को बहने दो,
जो सर्दी तुमने झेली थी
वह अब गुजर गई है।
जो दर्द था दिल की गहराई में
उसे दिल में ही रहने दो,
अगर दिल चाहे तो पल भर रो लो
पर उसे खुदको फिर संभालने दो।
चाहे जिंदगी तुम्हें जहां भी ले जाए
किसी अनजान मोड़ या,
किसी नई दिशा की ओर
बस इतना याद रखना कि—
पुराना दर्द सिर्फ एक भ्रम है
जो अक्सर बस स्मृति बन जाती।
वही यादें एक ऐसी सड़क है
जिसका कोई मंजिल नहीं
बस चलते जाने का बहाना हैं।
इसीलिए आज को खुल कर जी लो
और हर छोटी खुशी को पी लो
क्योंकि जो व्यक्ति जिंदगी के
हर छोटे–छोटे पलों में भी
खुशी का रस ढूंढ लेता है
वही अपने अर्थहीन जीवन को
सरल, सुंदर और सार्थक बना पता है।