सबको पसंद आए जरूरी तो नहीं
सबको खुश रखना जरूरी तो नहीं
पूर्णता होना जरूरी तो नहीं
सबके लिए हमेशा तत्पर होना
जरूरी तो नहीं
जरूरी है किसी की आंख में खटकना भी
जरूरी है खुद को तलाशना भी
जरूरी है खुद से प्यार करना भी
जरूरी है कभी-कभी ना कहना
हमेशा हाँ कहना जरूरी तो नहीं
जरूरी है विनम्रता व्यवहार में
जरूरी है मानवता संसार में
जरूरी है सम्मान जिंदगी में
हमेशा खुद को झुकाना जरूरी तो नहीं
जरूरी है खुद को समय देना
जरूरी है कभी खुद से भी मिलना
जरूरी है प्रकृति के साथ रहना
हमेशा सबकी सुनो जरूरी तो नहीं
*वन्दना शर्मा*
*10/6/26*