Hindi Quote in Blog by dhatri

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वाह रे! मेरा देश महान जहां शिक्षक मार खा रहे है,
जो देश बेच रहे हैं, लोग उनकी ही जय -जयकार लगाए जा रहे है ।
जिस युवा से देश का भविष्य है, वो खुद के वजूद की तलाश में दर- बदर की ठोकरें खा रहे हैं ।
वाह रे ! मेरा देश महान जहां धर्म के नाम पर सत्ता चलाए जा रहे हैं।
कही vaccancy के नाम पर 7-8 साल ,कही पेपर करने में सालों साल लग जा रहे हैं।
और अगर हो गए पेपर तो leak होने जैसी समस्या भी तो बाकी है ,
कही कुछ पैसों में सीटें और पेपर भी बेचे जा रहे है।
जो हाथ मतदान के लिए है ,खुद का अधिकार मांगने पर वही हाथ तोड़ दिए जा रहे हैं।
जहां अधिकार की मांग करने वालों को देशद्रोही बता रहे है
वहीं इस देश के रखवाले विदेशों में काला धन छुपा रहे हैं।
जो देश का भविष्य है उनके भविष्य को अंधकार में धकेले जा रहे हैं,
क्या ऐसे ही हम देश को विश्व गुरु बना रहे है?

Hindi Blog by dhatri : 112002770
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now