तुम इश्क़ हो ,
दुआ हो
दवा हो
माटी हो मेरे आंगन की
मेरे हिस्से की धूप हो तुम
तुम ख़ुशबू हो ,
तुम्हीं से है रोशनी
सबसे ख़ूबसूरत कोना हो मेरे घर का
मां की महरुन बिंदी से हो तुम
तुम आओ तो बताएं ,
कहां नहीं हो तुम
मेरी इमली के स्वाद में
मेरी डायरी में रखा
इतिहास हो तुम ।🍁
~ पूजा