🌿 जीवन का हुनर 🌿

ज़िंदगी के सफ़र में रोते रह गए वो लोग,
जिन्हें न मिला अपने मन का हमसफ़र।

अरे यारों! यहाँ कौन किसे पूरा मिलता है,
हर चेहरे में कुछ ना कुछ अधूरापन होता है।

जिसने ये जान लिया कि कोई भी परफ़ेक्ट नहीं होता,
वही अपने मन को भटकने से बचा लेता है।

हमसफ़र होते हुए भी,
किसी और के लिए मन तड़पे,
तो ये जीना नहीं,
सिर्फ़ खोना होता है।

असल हुनर तो यही है—
जो साथ है उसे अपनाओ,
कमियों को अनदेखा कर मुस्कुराओ।

यही तो है सबसे बड़ा जीने का हुनर,
यही तो है जीवन का असली सफ़र। 🌸

Hindi Poem by archana : 111995166

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now