हमें पता है सब तय है पहले से ,
नदी के बहाव का पता है , वो कहां जा कर विलय होगी ।
एक वृक्ष की छाया भी सिमीत है , वो कहां तक धूप को रोक सकता है ।
हमें पता है सब तय है पहले से ,
पर नदी का बहाव भी एक जिंदगी देता है , अपने विलय होने से पहले ।
एक वृक्ष भी हजारों वृक्ष को उगा देता है धरातल पर , धरातल में मिलने से पहले।
क्यों कि
हमें पता है सब तय है यहां पहले से ।