हमसे गलती हो गई, इश्क कर बैठे थे,
दिल की सुनी, दिमाग से डर बैठे थे।
माफ़ कर देना अगर तुझसे ज़्यादा चाह लिया,
एक लड़की थी, बस सच्चा प्यार किया।
कहते हैं इश्क़ में चेहरा नहीं, जज़्बात चलते हैं,
पर यहाँ तो तस्वीर से ही फ़ैसले पलटते हैं।
हमने तो ख्वाबों में तुझको देखा था हर रोज़,
तू मिला नहीं, फिर भी तुझमें ही जी लिए हर मोड़।
हां, हम तस्वीर नहीं भेज सके,
क्योंकि डर था — लोग चेहरों पे भरोसा नहीं करते।
पर एक दिन अगर किस्मत मिलाए तो,
हम भी तुझसे नज़रें मिलाने ज़रूर आएंगे।
चिंता मत करना, हम खूबसूरत हैं अपने अंदाज़ में,
बस अब किसी के पीछे नहीं, अपने ही विश्वास में।
kajal Thakur 😊