👑 लड़की होना आसान नहीं होता...

हँसती है वो, मगर हर हँसी में दर्द छुपा होता है,
जो दिखती है मज़बूत, वो सबसे ज्यादा टूटा होता है।
घर के सपनों को सींचती है अपने अरमानों के खून से,
फिर भी कह दिया जाता है — “तू तो बस लड़की है, क्यूँ बोले तू मुँह खोल के?”

चोट खाकर भी आवाज़ नहीं उठाती,
हर सवाल पे बस नज़रें झुका जाती।
ना जाने कितनी बार माफ़ किया उसने अपनों को,
और बदले में क्या मिला? "ये तो उसका फर्ज़ था..." कह देने वालों को।

हर बार उसकी चुप्पी को कमज़ोरी समझ लिया,
पर किसी ने नहीं देखा — वो चुपचाप कितना सह लिया।
जो आँसू वो तकिये में छुपा देती है,
वो किसी दिन तूफ़ान बन जाएं — तो क्या फिर भी लोग चुप रह पाएंगे?

वो अगर बोले — तो कहते हैं ज़्यादा बोलती है,
वो अगर चुप रहे — तो कहते हैं डरती है।
कभी किसी ने ये नहीं कहा —
कि इस दुनिया की सबसे बड़ी ताकत… एक लड़की की सहनशक्ति होती है।

kajal Thakur 😊

Hindi Shayri by kajal Thakur : 111991046
Gautam Suthar 1 year ago

बेटी बाहर जाए तो बाप को डरना पड़ता है उसकी खुशियों को ख्वाहिशों में जीना पड़ता हैं दुनिया तो इतनी आगे निकल गई है साहब... बहन के साथ फोटो डालो तो #sister mention करना पड़ता हैं 💯💯

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now