तुम्हारे साथ रहकर जाना मैंने ,
हथेली में रेखाएं नहीं 
रंग होते हैं 
शामें बतियाती हैं ,
सहर संग
खतों से भी झरते हैं ,
पारिजात के पुष्प
तुम्हारे साथ रहकर जाना मैंने ,
कितना सुकून देती है ,
दुखों की चोरी
कितना ज़रूरी है ,
किसी मोड़ पर ठहरना भी
केवल मौन से ,
जीती जा सकती है दुनियां
तुम्हारे साथ रहकर जाना मैंने ,
कितना आसान है 
आईने के बगैर 
संवरना भी । 🍁

  ~ पूजा

Hindi Poem by pooja Chamyal : 111989781

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now