🫶 चर्चा ये शहर में आम है तुम जानते हो,
हम इश्क़ में बदनाम है तुम जानते हो।

उसकी महफ़िल में ज़िक्र है हमारी मोहब्बत का,
उसके लबों पे मेरा नाम है तुम जानते हो।

उसने मुस्करा कर के दिल चुरा लिया था मेरा,
अब उस पर ही ये इल्ज़ाम है तुम जानते हो।

हमनें भी इश्क़ किया और जी भर के किया,
मेरा दिल उसका गुलाम है तुम जानते हो।

Hindi Poem by Vishal Saini : 111984649

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now