वट सावित्री ( पूर्णिमा)की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 💐 💐

वट सावित्री व्रत
-------------------
वटवृक्ष की करती हैं पूजा अपने सुहाग के लिए सुहागन
खुशियों से भरती रहती हैं अपना घर -आँगन
रखती हैं व्रत अपने सुहाग की सलामती के लिए
मंगल आरती गाती हैं रहती हैं पूजा में मगन।

सदियों से चली आ रही है ये तो पवन प्रथा
इसमें छुपी हुई है प्रेम,त्याग की निश्छल कथा
मन से जुड़ी हुई है यह अद्भुत प्रेम कहानी
सब नहीं समझ सकते हैं यह जीवन समर्पित गाथा।

सच्चे जीवन साथी का साथ होता है प्यारा
पति-पत्नी दोनों निभाते हैं जीवन भर ये रिश्ता न्यारा
आधुनिक युग में यह सब बदल रहा है धीरे-धीरे
नहीं समझ पाते हैं वे इस अनमोल रिश्ते का सहारा।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111982441

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now