मैं एक मॉडर्न सा लड़का हूं,
ज़रा पुराने ख्यालोतों का ।
इस कपड़े उतारने के दौर में,
तुम्हें दुप्पटा गिफ्ट करना चाहता हुं,

वैलेंटाइन वीक का शौंक नहीं, बस
तुम्हारे साथ करवाचौथ मनाना चाहता हुं।
हाथ में हाथ डालकर घूमने की बजाय
मेरे गमछे में तुम्हारा पल्लु बांधकर
सत्यनारायण की कथा सुनना चाहता हुं।

यूं तो तुम्हारे घर आने के बहाने हैं बहुत
पर मैं दरवाजे पर तोरण बंधवाना चाहता हूं
दोस्तो की भाभी बनाने से पहले , मैं
तुम्हे अपनी मां की बहु बनाना चाहता हूं।.

Hindi Poem by Anisha : 111982191

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now