जनाब से पूछा इक दफा
पसंद किया ऐसा मुझ में क्या देखा ?
बोले.. सांवली सूरत पर छोटी सी बिंदिया,
चुरा ले गई मेरी निंदिया ।
फिर पूछा मुझसे इश्क कैसे हुआ ?
बोले हुई मुहब्बत हमें उसी दफा,
जब तुमने मुस्कुरा कर देखा।
फिर पूछा मुझसे प्यार हैं कितना ?
बोले एक बार होकर देखो जुदा,
मर जायेगे हम उसी दफा।
मैने कहा अब नहीं हो सकती तुमसे जुदा,
फिर कौन रखेगा ख्याल हमारे बच्चों का ??