जो चढ़े थे पर्वतों सा इरादा लेकर,
रातें जागी थीं, सूरज से पहले उठकर।
वो जो टकराए थे हार से बिना डरे,
कहते हैं लोग —" पास नहीं हुए"।
पर सुनो दुनिया, ये अधूरी बात है,
हर मेहनत एक मुकम्मल जज़्बात है।
कभी कभी मंज़िल नहीं, सफर सिखाता है,
गिरते-उठते इंसान, खुदा बन जाता है।
काग़ज़ पे जो अंक नहीं आए,
दिल पे तो इतिहास खुद लिखा पाए।
सफलता तो ठहराव है, एक पड़ाव भर,
सच्चे विजेता वो हैं, जो लड़े हर डर।
जो हारे नहीं, बस रुके हैं थोड़ी देर,
आंधी भी थमती है, बस रखना सब्र की ढेर।
UPSC हो या जीवन की राहें,
हर ठोकर बनती है जीत की बाहें।
तो सिर उठा के चलो, साथी मेरे,
हार सिर्फ एक सबक है, फेंक दो ग़म के घेरे।
असली बाज़ी तो दिल में होती है,
और तुम सभी — सच में विजेता हो,
हर उस दिन के लिए जब तुमने हार को भी जीता हो।
#हारना_मना_है ।