बात बात पर बताना
यूं की हर बात पर जताना
बात तो है एक बहाना
बात में उलझा जमाना
बात कुछ हजम नही हुई।
कुछ तो बात है उनमें।
वो तो बातों का धनी है।
यहां बातों में कमी है।
हर बात बात नही होती।
हर मुलाकात
मुलाकात नहीं होती।
वक्त जज्बात भरे लम्हे
की वकालत करने
आए हो क्या बातों से मेरा पेट भरने।
तुम्हे कसम है जो उसकी बात की।
उसको बातो में लाए तो
अब तो दूरी ही सही
सबको बता दूंगी जो गिरेबा में आए तो।
फोन पर बात नही होती क्या
तुम बिन अब रात नही होती क्या
बात तो बात है कब तक ही करोगे।
बात बेबात पे अपनी ही बात करता है
मेरे अंदर मेरा एक छोटा सा शहर रहता है।