ज़िंदगी
ज़िंदगी इतनी आसान नही होती।
कभी मायूसी,तो कभी बेचैनी होती है!
ये बात हमेशा समझ आती है।
की ज़िंदगी इतनी खूबसूरत भी नही होती!
कभी ख़ुशी मे भी मुस्कुराहट ढूँढनी पड़ती है,
तो कभी उदासी मे भी सुकून मिल जाता है।।
शायद ज़िंदगी इतनी आसान नही होती।
कभी समस्याओं से भागते हैं,
तो कभी उसे ख़ुद बुलाकर गले लगाते हैं।
खुशियों की वजह से भरी है ये ज़िंदगी,
शायद बहुत आसान है इसे जीना।
कभी दूर जाने से डर लगता है,
तो कभी दूर होकर अच्छा लगता है।
ये ज़िंदगी वाकई बहुत अतरंगी है,
बेवजह रुलाकर ख़ुश करती है!!
~शेफाली