Hindi Quote in Poem by Neha Diwan

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

काश मैं बचपन में लौट पाऊं,
वह मां का लाड़
फिर से महसूस कर पाऊं ,
वह मेरी शरारतें ,
जिससे मेरा पूरा घर मुस्कुराता था।।
काश मैं बचपन में लौट पाऊं,
वह स्कूल की छुट्टी,
वह घंटों की नींद ,
फिर से महसूस कर पाऊं।।
काश मैं बचपन में लौट पाऊं।।
ना कोई चिंता हो,
ना कोई जिम्मेदारी,
बस थोड़ा सा सुकून हो,
और हो बचपन की मुस्कुराहट।।
काश मैं बचपन में लौट पाऊं।
काश मैं बचपन में लौट पाऊं।।

Hindi Poem by Neha Diwan : 111916321
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now