महोदय/महोदया
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति प्रतिवर्ष निम्नलिखित सम्मान देती है :-
श्री नरेश मेहता स्मृति वाड्.मय सम्मान -
इक्यावन हजार रुपये का यह सम्मान उस लेखक को दिया जाता है जिसने साहित्येतर ज्ञान विषयों पर (जैसे इतिहास, दर्शन, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, विज्ञान, पुरातत्व आदि) हिन्दी में मौलिक योगदान दिया हो। समग्र योगदान पर भी विचार किया जाता है।
शैलेश मटियानी कथा सम्मान -
इक्कीस हजार रुपये का यह सम्मान हिन्दी कथा साहित्य के उस लेखक को प्रदान किया जाता है जिसने हिन्दी कथा साहित्य को नई दिशा देने और इसे समृद्ध करने में योगदान दिया हो। इस सम्मान हेतु पचास वर्ष से कम आयु के लेखक को प्राथमिकता दी जाती है।
श्री वीरेन्द्र तिवारी रचनात्मक सम्मान -
इक्कीस हजार रुपये की राशि के साथ यह सम्मान उस लेखक या रचनात्मक कार्यकर्ता को दिया जाता है जिसने गाँधी जी के सिद्धांतों के आधार पर पुस्तक प्रकाशित की हो या सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप देते हुए कोई रचनात्मक पहल की हो।
सुरेश शुक्ल ‘चन्द्र’ नाट्य पुरस्कार -
इक्कीस हजार रुपये की राशि का यह पुरस्कार हिन्दी में नाट्य लेखन समीक्षा, अभिनय या निर्देेशन के लिये प्रदान किया जाता है।
डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय आलोचना सम्मान -
इक्कीस हजार रुपये का यह पुरस्कार हिन्दी में आलोचना और समीक्षा की कृति पर दिया जाता है। समग्र योगदान पर भी विचार किया जा सकता है।
श्री शंकरशरण बत्ता पुरस्कार -
ग्यारह हजार रुपये का यह पुरस्कार हिन्दी में पौराणिक आख्यायिका विषय पर दिया जाता है।
स्व. श्रीमती संतोष बत्ता पुरस्कार -
ग्यारह हजार रुपये का यह पुरस्कार हिन्दी में नारी अस्मिता विषय पर लेखन के लिये दिया जाता है।
उपुर्यक्त सभी पुरस्कारों के मूल्यांकन में पिछले तीन वर्षों अर्थात् 2020 से 2023 तक प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा।
आपसे अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्त सम्मानों तथा पुरस्कारों के लिये लेखकों के नामों की अनुशंसा के साथ ही उनकी कृतियों की दो-दो प्रतियाँ, छायाचित्र, परिचय तथा फोन और ईमेल की पूरी जानकारी के साथ 25 दिसंबर 2023 तक मंत्री संचालक, म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन न्यास, श्यामला हिल्स, भोपाल-462002 के पते पर भेजने का कष्ट करें।
अनुशंसा हिन्दी भवन के ईमेल hindibhawan.2009@rediffmail.com
&
shubhatiwari79@gmail.com
पर या व्हाट्सअप नंबर 8602767427 पर भी भेज सकते हैं।
(डॉ. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी)
कार्यकारी मंत्री संचालक
म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति
हिन्दी भवन न्यास, भोपाल