Hindi Quote in Funny by S Sinha

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

A short story
😂 😂😂 😂

प्रेम अपने मित्र रवि के घर ठहरा था कुछ दिनों के लिए . वह गाँव में रहता था और शहर में किसी काम से आया था . पेशे से वह एक लेखक था . उसने शादी नहीं की थी . रवि की पत्नी वर्क फ्रॉम होम करती थी . रवि ने प्रेम से कहा “ मैं तो दिन भर नहीं घर में नहीं रहता हूँ . तुम्हारे फोन में wifi सेट कर देता हूँ तुम अपने पसंद की चीजें या प्रोग्राम देख लिया करो . “

प्रेम को भी रवि के यहाँ की हाई स्पीड wifi आदि सुविधाएं बहुत अच्छी लगीं . दूसरे दिन उसने रवि को एक मेसेज भेजा “ यार , तुम्हें जितना भी धन्यवाद दूँ कम ही होगा . मैं तुम्हारी wife को फ्रीली इस्तेमाल करता हूँ , उतना जितना शायद तुम भी नहीं करते होगे . बहुत अच्छा लगता है . फिर से तेरा शुक्रिया दोस्त . “

मेसेज पढ़ने के बाद रवि स्तब्ध रह गया लगा उसे सांप सूंघ गया हो , वह लगभग बेहोश सा लग रहा था . उसके बगल में बैठा सहकर्मी ने उसे हिला डुला कर पूछा “ क्या हुआ , सब खैरियत तो है न ? “

“ ख़ाक खैरियत , तेरी भाभी ने मेरी नाक क ..... “ वह पूरा करता उसके पहले ही फोन पर नए मेसेज का नोटिफिकेशन आने की आवाज हुई . उसने देखा प्रेम का मेसेज था “ वैरी सॉरी यार . पहले वाले मेसेज में स्पेलिंग मिस्टेक थी . wifi की जगह wife प्रिंट हो गया था . प्लीज माफ़ करना , वैरी सॉरी . “

रवि ने अपना सर पकड़ लिया . उसके कुलीग ने फिर पूछा “ क्या किया भाभी ने तेरे नाक को ? “

“ अरे कुछ नहीं नाक में दम कर रखा है . रोज रोज बोलती है ऑफिस से लौटते समय मैक्डॉनलड से डिनर पिक कर लेना . “

और रवि ने चैन की सांस ली .

😂 😂😂 😂

Hindi Funny by S Sinha : 111831191
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now