Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता हे विघ्नहर्ता
++++++++
हे गणपति गणेश
हे संकटहर्ता विघ्नहर्ता
हे विघ्न विनाशक मंगलदायक गणपति बप्पा शिव गौरी नंदन
इतनी मस्ती भी अच्छी नहीं है
अब धरती का तनिक ख्याल भी करो
अब आप धरा पर आ ही जाओ
हमारा कल्याण करो, न करो,सब चलेगा
हार रहा है अब प्राणी
असहाय सा होता जा रहा है,
चंद भ्रष्टाचारियों के कारण
देश बदनाम हो रहा हैं,
विकृति मानसिकता का रोग बढ़ रहा है
हमारी बहन बेटियों का
जूनून जलवा तो बढ़ रहा जरूर है,
पर खौफ में उनका जीवन चल रहा है।
एक घटना सारी मातृशक्तियों को
हिलाकर रुला देती है,
जब तक घर से बाहर हैं
डर डर कर ही जीती हैं।
देशद्रोहियों को न डर लग रहा
देश प्रगति पथ पर जरूर है,
पर देश विरोधी मानसिकता का
शिकार हो घायल भी हो रहा है।
हे लम्बोदर अब तुम ही कुछ करो
हे एकदंत हे सिद्ध विनायक
जन जन का ही नहीं
राष्ट्र का भी उद्धार करो।
हे रिद्धि सिद्धि के दाता
अब न विकल्प कोई सूझता
हे गणाधीश हे शिव सपूत
अब तुमको ही आना होगा,
धरती पर संकट बढ़ा बहुत है
हे शक्तिपुत्र! तुम्हें ही हरना होगा।
अक्षत चंदन रोली पुष्पों संग
हाथ जोड़ हम विनय करें,
अपने और संसार की खातिर
बप्पा प्रभु हम विनय कर रहे
सूँड़ बढ़ाओ, गदा चलाओ
जो चाहो अब आकर करो,
बस विनय हमारी इतनी है
दुनिया में शान्ति बहाल करो।
हे प्रथम पूज्य, हे विध्न विनाशक
इतना तो बतला दो हमें,
जब आना तुमको ही है लंबोदर
तो कब तक तुम आ सकते हो,
अपनी कृपा की वर्षा गणपति
कब आकर कर सकते हो,
हमको सुख चैन दिला सकते हो।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111829014
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now