😂 😂 हास्य लघु कथा
एक लड़का किसी मेट्रो शहर में एक लड़की के साथ फ्लैट शेयर करता था . यह बात उसकी माँ नहीं जानती थी . एक बार उसकी माँ बेटे से मिलने गयी तो यह देख कर उसे दुःख हुआ पर वह चुप रही और उसने बेटे से पूछा “ एक लड़की के साथ रहना मुझे अच्छा नहीं लगता है . तू मुझे साफ़ साफ़ बता - तुम दोनों सिर्फ फ्लैट शेयर कर रहे हो या लिव इन में हो ? “
लड़का “ इस शहर में रेंट आसमान छू रहा है . मॉम हम सिर्फ फ्लैट शेयर कर रहे हैं और कुछ नहीं . “
कुछ दिनों के बाद माँ चली गयी तब लड़की ने लड़के से कहा “ तुम्हारी माँ के जाने के बाद से मेरी रिस्ट वॉच नहीं मिल रही है , कहीं तुम्हारी माँ ने गलती से उठा तो नहीं लिया है ?
एक दिन बेटे ने हिम्मत कर माँ से फोन पर पूछा “ आपके जाने के बाद से मेरी फ्लैट मेट की घड़ी नहीं मिल रही है ? कहीं गलती से आपके सामान के साथ तो नहीं चली गयी है ? “
माँ “ वह लड़की अभी भी तेरे साथ रह रही है ? “
लड़का “ हाँ , वह कहाँ जाएगी ? “
माँ “ ओ , बेटे उसकी घड़ी किचेन में गैस के पास पड़ी थी , मैंने उसके तकिये के नीचे रख दिया था . कहीं गलती से लड़की एक सप्ताह से अपने रूम में सोना भूल तो नहीं गयी है ? “
बेटे ने जीभ काटते हुए फोन काट दिया .
😂 😂😂 😂