बादल तुम रीत गये होते।
न आती तब याद पिया की
न तड़पाती पीर जिया की।
बिरहा के कुछ दिन तो
सुख से बीत गये होते। ।

गरज़ गरज़ कर जब तुम बरसे
पिया मिलन को मनवा तरसे।
तुम संग उन तक मेरे
विरह के गीत गये होते। ।
बादल तुम रीत गये होते। ।

ज़मीला खातून

Hindi Poem by Jamila Khatun : 111817376
Jamila Khatun 4 year ago

जी बहुत-बहुत हार्दिक आभार

Jamila Khatun 4 year ago

जी बहुत-बहुत हार्दिक आभार

shekhar kharadi Idriya 4 year ago

अति सुन्दर प्रस्तुति / विरह, व्याकुलता से भरी हुई भावनाएं

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now