Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हमसे कुछ सीखिए
-------------------------
हमें देखकर सिर्फ मुस्कुराइए नहीं
हम नन्हें नादान है तो क्या हुआ
पहले हमें गौर से जी भरकर देखिए
हो सके तो चिंतन मनन कीजिए।
हम आपसे कुछ कहना चाहते हैं
उसे भी समझने की कोशिश कीजिए
हमारी कोशिशों को व्यर्थ मत कीजिए
बस थोड़ा गंभीर हो जाइए
हमारे चेहरों पर गौर कीजिए
एक एक भाव पढ़ने की कोशिश कीजिए
अपने जीवन में आत्मसात कीजिए।
फिर देखिए! बहुत कुछ खुद बखुद
आपके जीवन में बदल जायेगा
आपका जीवन संतोष संग
हजार खुशियों से भर जायेगा
चिंताएं दूर भाग जायेंगी
जीने की नई रीति समझ में आ जायेगी
जिंदगी मुस्कराते हुए कटने लग जायेगी
जीवन में नई बहार आ जायेगी।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111811108
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now