Hindi Quote in Blog by Krishna

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्यारी मां,

मां, कैसी हो तुम मां। देखो प्लीज मेरा नाम सुनकर, मेरा ये खत देखकर रोना मत मां। मैं यहां ठीक हूं मां। हां थोड़ा दुखी हुआ था, उसदीन जिसदिन आपने मुझे आखरीबार मारा था, जब मैं उस फूलों पर सजी अर्थी पर सोया था। आप मुझे पीट रही थी, उठ उठ कह रही थी पर मैं नहीं उठा, कैसे उठता मां मैं, मुजमे शक्ति ही नहीं थी। मैं जानता हूं की आपको मेरी फिक्र थी, पर मां मै आपको बता भी तो नही सकता था ना। पर आज जब तेरी ऐसी स्थिति देखता हूं तो तुझको ये बताए बिना रह भी नही पा रहा हूं।

जब पहले दीन मुझे यहां लेके आए तब मैं भी बहोत असहज था मां। तेरी छोटी की, पापाकी बहोत याद आती थी । मैने इनसे कहा मुझे मेरे घर मेरे परिवारके पास जाना है, तब वे लोग मुझे एक अनोखे, दिव्य शक्ति के पास ले गए। वे बिलकुल एसेही है जैसे तुम मंदिरमे मुझे दिखाती थी न। एकदम सौम्य, सुंदर, हस्ता मुख, और प्रेमसे भरे नयन। उन्होंने मुझे अपनी गोदमे बिठाके खाना खिलाया, मेरे आंसू पोंछे, और फिर कहा, देखो पुत्र, ये देवलोक है, और मैं यहां का रखवाला। पृथ्वीलोक पर लोग मुझे भगवान, रब, ईश्वर, अल्लाह, गॉड, जीजस, और भी कई नामोंसे बुलाते हैं। तुम जो तुम्हे योग्य लगे वैसे बुलाना, पर अब तुम्हे यहीं रहना है। तब तक जब तक दोबारा तुम्हारा नया जन्म नही होता, तब तक रोना नहीं। तुम्हे यहां कोई कमी नहीं होगी। और यहां से तुम जब भी चाहो अपने परिवारको देख सकते हो। हां मां मैं आप सबको देख सकता हूं। मैं यहा ठीक हूं, खुश हु, पर आपको रोता देख दुखी हो जाता हुं। इसलिए आज आपसे आपके जन्मदिन पर आपके स्वप्न मे पत्र बन आया हु।
यहां सब बहोत अच्छे है, कोई डाटता नही, कोई डर भी नहीं, बस खुब सारा प्रेम ही प्रेम है। और मां यहां हर वक्त तेरे होने का एहसास होता है। ये रब, ये ईश्वर, ये अल्लाह, बिलकुल तेरे जैसा है मां, मुझे तेरी कमी महसूस नहीं होने देता। अपना ख्याल रखना मां, और रोना मत। आई लव यू मां।


तुम्हारा लाडला,😘🥺

बस उसने अपनी सारी बाते के दी, पर मेरी सुननेको न रुक पाया। क्या करे, अब दूर जो जा चुका था। पर उसके जानेसे मेरा परिवार टूट गया था, एक खामोशी, एक सन्नाटा, एक बैचेनी छा गई थी। वो मेरी जान नन्ही सी सिर्फ आठ साल की ही तो थी। मैं भी बिखर चुकी थी, पर अब संभल जाऊंगी, खुदको संभाल लूंगी। उसने कहा है ना, मां रोना मत, अब नहीं रोऊंगी।

ए डायरी तेरा बहोत बहोत शुक्रिया, जो तुने आज मेरे इस खुबसूरत स्वप्नको संजोकर रखा।

Hindi Blog by Krishna : 111805801
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now