“तू अपनी खूबियां ढूंढ, खामियाँ निकालने के लिए लोग हैं ना।
अगर रखना है कदम तो आगे रख, पीछे खींचने के लिए लोग हैं ना।।
सपने देखने हैं तो ऊंचे देख, नीचा दिखाने के लिए लोग हैं ना।
तू अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का, जलने के लिए लोग हैं ना।।
प्यार करना है तो खुद से कर, नफरत करने के लिए लोग हैं ना।
तू अपनी अलग पहचान बना, भीड़ में चलने के लिए लोग हैं ना।।
तू कुछ करके दिखा दुनिया को, तालियां बजाने के लिए लोग हैं ना।” – © जतिन त्यागी

Hindi Thought by Jatin Tyagi : 111802351

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now