वेद वाणी 7-9-2
स सुक्रतुर्यो वि दुरः पणीनां पुनानो अर्कं पुरूभाजसं नः।
होता मन्द्रो विशां दमूनास्तिरस्तमो ददृशे राम्याणाम्॥ऋग्वेद ७-९-२॥
परमात्मा शोभन कर्मा है। परमेश्वर की उपासना करने से हमारी इन्द्रियां जहाँ हमारे अनुकूल होती है वहीं इन्द्रियों का जो वास्तविक स्वरुप है वह प्रकट हो जाता है, शोभन कर्मो के द्वार खुल जाते है, इच्छाओं रूपी बादलो से इन्द्रियां मुक्त हो जाती है। ज्ञान का उदय होता है, ज्ञान के प्रकाश का उदय होने से अज्ञान का अन्धकार नष्ट हो जाता है।
God is Shobhan Karma. By worshiping the Supreme Lord, where our senses are favorable to us, the real nature of the senses is revealed, the doors of graceful deeds are opened, the senses are freed from the clouds of desires. With the rise of knowledge, the light of knowledge dispels the darkness of ignorance.