अक्सर तुम्हारी याद में,
शाम ढल जाती है,
और हमें खबर ही नहीं होती,
हर पल तुम्हारी कमी महसूस होती है,
पर तुम ख्वाबों में भी,
नहीं मिलती,
दर्द है, गम है, दिल में एक चुभन है,
पर फिर भी तुम्हारे इंतजार में,
इक सुकून है,
शायद कभी हमारी याद,
तुम्हे फिर आए,
या हमारा प्यार तुम्हे सताए,
और उस पल तुम लौट आओ,
इसी इंतजार में,
ये दिल बेकरार है.....