द्वि अर्थी शब्द तेरे कई अर्थ भर गये ,
बची मासूमियत,
सच्चाई सब व्यर्थ कर गये |
था कोना एक जो हर क्षण पसीजता रहा ,
रेत मे पड़े बीज को भी सींचता रहा ,
है सूखने को आतुर उम्मीद, व्यर्थ कर गये |
भावना को कर अलग मूल्य धर गये |

-Ruchi Dixit

Hindi Poem by Ruchi Dixit : 111791729

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now