Hindi Quote in Quotes by Sudhir Srivastava

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रुस यूक्रेन युद्ध
******
ये युद्ध नहीं टकराव है
अहम ही नहीं नाक का सवाल है
तो अपने अपने सुरक्षित सीमाओं ही नहीं
अपने अपने राष्ट्र की संप्रभुता
और भविष्य का सवाल है।
यह अलग बात है कि
कि दोनों युद्ध का कारण जानते हैं
अपने देश के जन धन की हानि
कहां तक होगी अच्छी तरह जानते हैं,
रुस का एजेंडा साफ है
मगर यूक्रेन भ्रम का शिकार है,
रुस भी हैरान हैं
यूक्रेन हौसले की खान है।
मगर विडंबना देखिए
कि तमाम अवरोधों के बाद भी
रुस झुकने को तैयार नहीं है,
यूक्रेन नाटो देशों के जाल में उलझा
मगर रुकने को तैयार नहीं है।
इस युद्ध का अंत जो भी हो जैसे ही हो
आखिर हो ही जायेगा,
मगर यह युद्ध बहुत कुछ छीन ले जायेगा।
रुस , यूक्रेन ही नहीं समूचे विश्व पर
अपने निशान छोड़ जायेगा,
मगर हाथ कुछ नहीं आयेगा,
आज का हो रहा युद्ध यूक्रेन को
जर्जर कर बड़े से बड़ा गांव दे जायेगा
यूक्रेन को उकसाने वाला नाटो
उसके गांव पर कर्ज का मरहम लगाएगा
बेशर्मी से मुँह छिपाकर मुस्कुराएगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Quotes by Sudhir Srivastava : 111791523
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now